बांकाराजनीति

किसानों के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित अनेक वरिष्ठ नेता

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : राजद के आह्वान पर किसानों के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला में शनिवार को यहां राष्ट्रीय जनता दल के केंद्रीय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मानव श्रृंखला का आयोजन बांका जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक तथा आसपास किया गया था।

मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले अन्य वरिष्ठ राजद नेताओं में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बांका के पूर्व विधायक जावेद इकबाल अंसारी तथा कटोरिया की पूर्व विधायक राजद नेता स्वीटी सीमा हेंब्रम के अलावा राजीव कुशवाहा, ओम प्रकाश गुप्ता, अबुल हासिम, गुड्डू यादव, प्रमोद राऊत, अनिरुद्ध यादव आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के भी कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था।

इस अवसर पर किसानों के आंदोलन के समर्थन एवं केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ महागठबंधन से जुड़े दलों के कार्यकर्ताओं एवं मानव श्रृंखला में शामिल आम लोगों एवं किसानों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक किसानों के आंदोलन को उनका समर्थन जारी रहेगा। किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों के जरिए पहले से अस्त-व्यस्त हो चुकी देश की अर्थव्यवस्था को कृषि क्षेत्र में भी छिन्न-भिन्न करने की साजिश रची जा रही है। यह कारपोरेट साजिश है जिसे किसी भी हालत में सफल नहीं होने दिया जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button