अन्यबांकाबौंसी

गुरुधाम आयीं वीरपुर की एक बुजुर्ग महिला लापता, परिजन चिंतित

Get Latest Update on Whatsapp

पर्यटकों के एक समूह के साथ गुरुधाम दर्शन को आयीं बीरपुर (जिला सुपौल) की एक बुजुर्ग महिला मंदार से गुमशुदा हो गई हैं। बुजुर्ग महिला की गुमशुदगी से उनके परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं।

बांका लाइव ब्यूरो : घटना आज सोमवार शाम की है, जब पर्यटकों का यह समूह गुरुधाम दर्शन के बाद मंदार घूमने गया था। बताया गया कि सभी पर्यटक एक बस पर सवार होकर आए थे जो गुरुधाम दर्शन के बाद आज सोमवार की शाम मंदार पहुंचे।

पर्यटकों के इसी समूह के साथ चल रहे मनीष कुमार ने बताया कि उनके समूह में 80 लोग शामिल हैं। सभी ने गुरुधाम (बौंसी) पहुंचकर पहले गुरु आश्रम का दर्शन किया, तत्पश्चात वे मंदार दर्शन के लिए रवाना हुए।

मंदार पहुंचने के बाद ज्यादातर ग्रुप सदस्य मंदार एवं पापहरणी के साथ-साथ लक्ष्मी- नारायण मंदिर दर्शन को बस से उतरे, जबकि कुछ बुजुर्ग महिलाएं बस पर ही बैठी रहीं। उन्होंने बताया कि शायद इसी दौरान उक्त बुजुर्ग महिला बस से उतर कर इधर-उधर चली गयीं।
ग्रुप के साथियों ने वापस लौटने पर महिला को गायब पाया तो उनकी खोजबीन शुरु हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला है।

मनीष कुमार के मुताबिक उक्त बुजुर्ग महिला का नाम चूल्हा देवी है और उनकी उम्र करीब 70 वर्ष है। उनके पति का नाम राम फलन मेहता है और वह वीरपुर मधुबन जिला सुपौल (बिहार) की रहने वाली हैं। वह अपनी बुआ के साथ यहां आयी थीं। देर रात तक खोजबीन के बाद निराश रहने पर पर्यटकों का यह समूह मंदार से महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट (भागलपुर) के लिए रवाना हो गया। वे रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button