अपराधकटोरियादेवघरबांका

गुस्से में महिला ने खा ली थी जहर, इलाज के दौरान हो गई मौत

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : गुस्से में जहर खा लेने वाली एक महिला की आखिरकार इलाज के दौरान मौत हो गयी। महिला का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा था। वह बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी गांव की रहने वाली थी। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष थी।

जानकारी के अनुसार देवासी (कटोरिया) निवासी 30 वर्षीय अंजू देवी ने किसी बात पर गुस्से में आकर जहर खा ली थी। हालत बिगड़ने पर उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे देवघर रेफर कर दिया गया। उसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को आखिरकार उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मक्का को 2 पुत्र भी है।

मृतका के पिता रूप लाल यादव ने इस संबंध में पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व देवासी गांव के विकास यादव के साथ हुई थी जो कोलकाता में रहकर काम करता है। पुत्री के मायके वालों से उसे सूचना मिली कि अंजू ने जहर खा लिया है। रविवार को इलाज के लिए उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका के पिता के मुताबिक अंजू कुछ समय से तनाव में रहती थी। शायद इसी वजह से किसी बात पर गुस्से में आकर उसने जहर खा ली थी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button