अपराधबांकाशंभुगंज

थाने पहुंची महिला, कहा- नहीं रहना पति के साथ, प्रेमी से करा दो शादी..

Get Latest Update on Whatsapp

BANKA : बांका जिले में एक बेहद अजीबोगरीब दांपत्य कथा सामने आई है। इस कथा की मुख्य पात्र पत्नी है जिसके अपने पति से दो बच्चे भी हैं। पति से बनाव नहीं होने का आरोप लगा उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह अब और पति के साथ नहीं रह सकती। उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी जाए।

जाहिर सी बात है, महिला ने खुद स्वीकार किया है कि उसका प्रेमी है और पहले से उसकी देखभाल करता रहा है। उसके दांपत्य में खलल की वजह शायद नहीं बल्कि बिल्कुल यही बात रही हो सकती है। पुलिस भी इस नए और अजीबोगरीब मसले को लेकर हैरत और असमंजस में है। फिलहाल पुलिस ने महिला को आपसी सुलह कर पति के साथ रहने और दांपत्य निभाने की नसीहत दी है।

दरअसल, बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र के मेहरपुर गांव की यह महिला एकाएक शंभूगंज थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति उसे नहीं मानते। घर में झंझट होता है। पति मार पिटाई करते हैं। सास भी उसके साथ लगातार झगड़ते हुए उसका वास घर में नहीं होने देती।

मामले की भनक लगते ही स्थानीय मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय मीडिया कर्मियों से महिला ने कहा कि उसका नाम मंजू देवी है और उसके पति का नाम संजीव साह है। घर में सास और पति उसका वास नहीं होने देते। वह पति सहित ससुराल वालों से तंग आ चुकी है और उनके साथ नहीं रहना चाहती। वह चाहती है कि उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी जाए।

हालांकि पुलिस ने इस पर कहा है कि यह कानून और प्रक्रिया से जुड़ा मामला है। बगैर तलाक संभव नहीं कि उसकी शादी उसके कथित प्रेमी से करा दी जाए। पुलिस ने उससे कहा कि वह पति के साथ ही मेलजोल से रहे। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button