बांकाराजनीति

पैक्स चुनाव : दीपक सिंह बबलू लड़ेंगे रैनिया जोगडीहा अध्यक्ष पद का चुनाव

Get Latest Update on Whatsapp

बांका : लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं बांका प्रखंड आत्मा के अध्यक्ष दीपक सिंह बबलू बांका सदर प्रखंड अंतर्गत रैनिया जोगडीहा पैक्स अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। इस पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी की घोषणा से जहां क्षेत्र अंतर्गत पैक्स सदस्यों में उत्साह और खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र में समीकरण इस बार बिल्कुल नए तरह का हो गया है।

दीपक सिंह बबलू

दीपक सिंह बबलू क्षेत्र के लोकप्रिय युवा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में उनकी हिस्सेदारी की आम चर्चा होती है। जिले के गौरव आरएमके हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय मुरारी प्रसाद सिंह के पुत्र दीपक सिंह बबलू बांका सदर प्रखंड आत्मा के अध्यक्ष एवं एक प्रगतिशील किसान हैं।

रैनिया जोगडीहा बांका सदर प्रखंड का एक प्रतिष्ठित पैक्स है जहां के वर्तमान अध्यक्ष जोगडीहा निवासी निरंजन कुमार सिंह हैं। वह दो बार से रैनिया जोगडीहा पैक्स के अध्यक्ष हैं। चर्चा के मुताबिक क्षेत्र के किसानों को विगत 10 वर्षों के दौरान पैक्स के जरिए कोई ठोस लाभ नहीं मिल पाया जिसका पैक्स सदस्यों को मलाल है। यही वजह है कि ज्यादातर पैक्स सदस्य इस बार बदलाव चाहते हैं।

खास बात है कि एक ओर जहां बड़ी संख्या में जिले के पैक्स को अपना भवन और दफ्तर है वहीं रैनिया जोगडीहा पैक्स का दफ्तर जोगडीहा पंचायत भवन के ही एक कमरे में जैसे तैसे चलाया जाता रहा है। यह भवन वर्तमान पैक्स अध्यक्ष के घर से एकदम सटा है। इसी भवन में पैक्स चुनाव के लिए बूथ का भी निर्माण किया जाता है। जबकि ग्राम पंचायत के चुनाव में मतदान केंद्र किसी भी प्रत्याशी के घर से कम से कम 100 मीटर दूर रखने का प्रावधान है।

रैनिया जोगडीहा पैक्स के लिए नामांकन का सिलसिला आरंभ हो चुका है। इस पैक्स के अंतर्गत कुल 1258 मतदाता हैं। पैक्स के अंतर्गत बैसा, विशनपुर, बाघाकोल, केनुवाटीकर, बैजनाथपुर, रीगा, शंकरपुर, चमरैली, रैनिया, जोगडीहा, सुराकोल एवं बेलूटीकर गांव आते हैं। बांका के प्रखंड विकास पदाधिकारी यहां के रिटर्निग ऑफिसर हैं। पैक्स के चुनाव 5 वर्षों के लिए होते हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button