बिहारराजनीति

प्रखर समाजवादी नेता व बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, राज्य में शोक की लहर

Get Latest Update on Whatsapp

न्यूज़ डेस्क : प्रखर समाजवादी नेता, चिंतक एवं बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन हो गया। पटना के एक निजी अस्पताल में सोमवार को पूर्वाहन उन्होंने अंतिम सांस ली। समाजवादी नेता नरेंद्र सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के अनेक मंत्रियों समेत विभिन्न नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे समाजवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है।

बिहार की इस वक्त की एक सबसे बड़ी खबर यह है कि राज्य के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां सोमवार को पूर्वाहन उन्होंने अंतिम सांस ली। वह बिहार सरकार के प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के पिता थे। नरेंद्र सिंह जेपी आंदोलन के अगुवा रहे थे। वह एक प्रखर समाजवादी नेता एवं चिंतक थे।

समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। उनके निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। नरेंद्र सिंह मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के थे। क्षेत्र की राजनीति में उनका खासा दबदबा था। उनके पुत्र सुमित कुमार सिंह बिहार सरकार में मंत्री हैं। नरेंद्र सिंह का राजनीतिक दबदबा पड़ोसी बांका जिले में भी काफी रहा था। अक्सर उनका बांका जिले में आना जाना होता रहता था। इस जिले में उनके चाहने वाले बहुत ज्यादा रहे। यही वजह है कि नरेंद्र सिंह के निधन से बांका जिले में उनके चाहने वाले काफी शोकाकुल हैं।

बताया गया कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पटना में चल रहा था। कुछ दिनों से उनका इलाज राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां सोमवार को उनका निधन हुआ।

अस्पताल में उनका हालचाल जानने के लिए राज्य की बड़ी राजनीतिक हस्तियों और उनके चाहने वालों का आना जाना लगा रहता था। हाल ही में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की थी तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। नरेंद्र सिंह कई बार बिहार सरकार में कई विभागों के मंत्री रह चुके थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button