अपराधबांका

बांका में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम प्रसंग का मामला, दंपति गिरफ्तार

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बिहार के बांका से एक सनसनीखेज खबर है। एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है। इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना बांका जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के लोधम पंचायत अंतर्गत भदरिया गांव की है। यहां के 25 वर्षीय युवक महेश यादव की बुधवार को सबेरे बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक इसी गांव के शंभू यादव का पुत्र था।

इस संबंध में मृतक महेश यादव के पिता शंभू यादव ने पुलिस को बताया कि महेश का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक विवाहित महिला से काफी दिनों से चल रहा था। कई बार महिला समय- असमय महेश को बुलाती थी और वह चला जाता था। फिर लौट कर भी आ जाता था।

बुधवार की सुबह भी महिला ने महेश को बुलाया। अन्य दिनों की तरह महेश भी निश्चिंत होकर उसके घर चला गया जहां महिला और उसके पति समेत घर के अन्य लोगों ने मिलकर षडयंत्रपूर्वक बेरहमी से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि चर्चा यह भी है कि रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद घर वालों ने महेश की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में फौरी कार्रवाई करते हुए महेश यादव की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहरायी गई महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में हालांकि प्राथमिकी बुधवार की दोपहर यह खबर लिखे जाने तक दर्ज नहीं हो पाई थी। पुलिस मृतक के पिता से बयान हासिल कर रही थी। मृतक की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचा दिया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button