गोड्डादुर्घटनाधोरैयाबांका

बांका : योगिनी स्थान से पूजा कर लौट रहे शख्स की बाइक दुर्घटना में मौत, पत्नी व पुत्र घायल

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत योगिनी स्थान से पूजा कर वापस लौट रहे धोरैया के शख्स की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में मृत युवक की पत्नी एवं पुत्र भी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक धोरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदनी चौक के रहने वाले थे।

बताया गया कि धोरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदनी चौक निवासी सुबोध सोनी अपनी पत्नी तथा पुत्र के साथ बाइक से गोड्डा जिला अंतर्गत बारकोप स्थित योगिनी स्थान पूजा करने गए थे। शनिवार को ही वे पूजा करने योगिनी स्थान गए थे। योगिनी स्थान क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है जहां शनिवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

बताते हैं कि योगिनी स्थान से पूजा कर अपनी पत्नी तथा पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर सुबोध सोनी वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बाइक दुर्घटना का शिकार होकर एक खाई में गिर गई, जिसमें बाइक चला रहे सुबोध सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल सुबोध सोनी को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान भागलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सुबोध सोनी की मौत हो गई। ज्ञात हो कि इस घटना में सुबोध सोनी की पत्नी तथा पुत्र भी घायल हो गए हैं। हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button