बांकाराजनीति

बीजेपी में बांका से इस बार कोई प्रदेश पदाधिकारी नहीं, निक्की हेंब्रम सहित चार बने कार्यसमिति सदस्य

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बिहार प्रदेश भाजपा में इस बार बांका जिले से किसी भी नेता को पदाधिकारी नहीं बनाया गया। अलबत्ता प्रदेश कार्यसमिति में बांका जिले से चार नाम शामिल किए गए हैं। इनमें बांका के विधायक एवं राज्य सरकार के मंत्री रामनारायण मंडल व राज्य महिला आयोग की सदस्य निक्की हेंब्रम शामिल हैं।

निक्की हेम्ब्रम

खास बात है कि प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति में राज्य महिला आयोग की सदस्य निक्की हेंब्रम के साथ-साथ उनके ससुर एवं बांका जिला अंतर्गत कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सोनेलाल हेंब्रम को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया है। उनके अलावा कार्यसमिति में बेलहर क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता मृगेंद्र सिंह को भी प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी समिति में इस बार जगह दी गई है।

बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में इस बार इसबार बांका जिले से किसी को पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। इससे पहले कम से कम उपाध्यक्ष पद इस जिले के खाते में मिलता रहा है। पूर्व मंत्री जनार्दन यादव के बाद पूर्व सांसद पुतुल सिंह एवं विधायक सह मंत्री रामनारायण मंडल के नाम उपाध्यक्ष पद के धारकों में शामिल रहे हैं। हालांकि बांका के दो पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामानंद चौधरी एवं मनोज यादव को क्रमशः भागलपुर एवं लखीसराय का जिला प्रभारी बनाया गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button