बांकाबेलहरराजनीति

बेलहर उपचुनाव : सातवें चक्र में राजद के रामदेव यादव करीब 10 हजार मतों से आगे

राजद व महागठबंधन समर्थकों- कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

Get Latest Update on Whatsapp

BANKA : बांका जिला अंतर्गत बेलहर विधानसभा क्षेत्र में संपन्न उपचुनाव के बाद मतों की गिनती आज यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। दोपहर 11:00 बजे तक सातवें चक्र की गिनती समाप्त हो चुकी है। विभिन्न प्रत्याशियों को मिले मतों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

लेकिन मिल रही जानकारी के मुताबिक सातवें चक्र की गिनती के बाद क्षेत्र के राजद प्रत्याशी रामदेव यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू प्रत्याशी लालधारी यादव से करीब 10 हजार मतों से आगे हैं।

बेलहर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के आरंभ से ही राजद प्रत्याशी रामदेव यादव जदयू प्रत्याशी लालधारी यादव पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। छठे चक्र की समाप्ति पर रामदेव यादव 6794 मतों से आगे थे। हालांकि अब सातवें चक्र की गिनती भी समाप्त हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार विभिन्न प्रत्याशियों को मिले मतों का योग किया जा रहा है। आधिकारिक रूप से सातवें चक्र की गिनती के बाद प्रत्याशियों की अद्यतन स्थिति की घोषणा अभी नहीं की गई है। बेलहर से राजद प्रत्याशी रामदेव यादव की लगातार बढ़त से महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button