चांदनदुर्घटनाफुल्लीडुमरबांका

वाहन से कुचलकर बच्चे की मौत, बालक समेत दो घायल, सड़क जाम

Get Latest Update on Whatsapp

बांका : बांका जिले की सड़कों पर रफ्तार का कहर जारी है। जिले की विभिन्न सड़कों पर रोज हो रही दुर्घटनाओं में कभी किसी की जान जा रही है तो कभी लोग घायल होकर अपंग हो रहे हैं। दुर्घटनाओं का सिलसिला कब थमेगा, कोई नहीं जानता! इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनाई गई प्रशासनिक प्लानिंग भी अभी तक सड़कों पर नहीं उतर पाई है। लिहाजा दुर्घटनाएं जारी हैं और लगातार जान माल की क्षति हो रही है।

सड़क दुर्घटनाओं की एक नवीनतम घटना में शंभूगंज- इंग्लिश मोड़ मुख्य मार्ग पर कुमारपुर कॉलेज के समीप एक वाहन से कुचलकर अपने घर के आगे खेल रहे एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा इसी गांव के विकास कुमार का 6 वर्षीय पुत्र था जिसका नाम आयुष कुमार था। पिता के मुताबिक वह अपने घर के आगे खेल रहा था। तभी उस होकर गुजर रही एक तेज रफ्तार बोलेरो उसे कुचलते हुए आगे निकल गयी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद किसी तरह जाम हटाया गया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए हादसे को अंजाम देने वाले बोलेरो को कस्बा गांव से जप्त कर लिया। हालांकि चालक भागने में सफल रहा।

एक अन्य हादसे में चांदन- बांका मुख्य मार्ग पर करझौसा के समीप बाइक दुर्घटना में एक निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मी जख्मी हो गया। जख्मी युवक भागलपुर जिला अंतर्गत गौराडीह थाना क्षेत्र के स्रूपचक गांव का रहने वाला था जिसका नाम राजेश कुमार बताया गया है। 

एक अन्य दुर्घटना कटोरिया- चांदन मुख्य मार्ग पर हुई जिसमें बाइक का धक्का लगने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक जमुई जिला अंतर्गत खैरा थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी संजय यादव का पुत्र है, जो अपने अभिभावकों के साथ मुंडन संस्कार के लिए बाबाधाम जा रहा था। रास्ते में पानी के लिए चापाकल पर जाने के दौरान यह हादसा हुआ।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button