बांका

सुहर्ष भगत बने बांका के नए जिलाधिकारी, कुंदन कुमार बने बेतिया डीएम

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : वर्ष 2015 बैच के आईएएस पदाधिकारी सुहर्ष भगत को बांका का नया डीएम बनाया गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। जारी अधिसूचना के मुताबिक बांका के वर्तमान जिलाधिकारी कुंदन कुमार को बेतिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि बेतिया के चर्चित और तेजतर्रार डीएम नीलेश रामचंद्र देवरे को मधुबनी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

सुहर्ष भगत 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं। अपने बैच में उन्होंने पांचवा रैंक हासिल कर देश भर में चर्चा बटोरी थी। वर्तमान में वह पटना में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पटना के साथ-साथ पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी थे। बतौर डीएम बांका में सुहर्ष भगत की पहली पोस्टिंग है। श्री भगत बांका में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

इस बीच बांका में डिजिटल शैक्षणिक एप्लीकेशन उन्नयन को लेकर चर्चा में रहे डीएम कुंदन कुमार को बेतिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। बेतिया में चर्चित एवं तेजतर्रार आईएएस निलेश रामचंद्र देवरे वर्तमान में जिलाधिकारी हैं, जिन्हें स्थानांतरित कर मधुबनी का नया डीएम बनाया गया है। 

ज्ञात हो कि निलेश रामचंद्र देवरे, कुंदन कुमार से पूर्व बांका में जिलाधिकारी थे। बांका से बदल कर उन्हें बेतिया का डीएम बनाया गया था। जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने बेतिया में बाल्मीकि नगर व्याघ्र परियोजना, पर्यावरण संरक्षण एवं विगत वर्ष बाढ़ सुरक्षा एवं राहत कार्य में अपने जबरदस्त सफलता को लेकर देशभर में काफी चर्चा बटोरी थी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button