कटोरियादुर्घटनाबांकाशंभुगंज

अभी-अभी : बांका के शंभूगंज व कटोरिया में हुए हादसे, युवती समेत दो घायल

Get Latest Update on Whatsapp

शंभूगंज/ कटोरिया (बांका लाइव ब्यूरो) : लोक आस्था के महापर्व छठ की समाप्ति के बाद एक बार फिर से बांका जिले की सड़कों पर रफ्तार का कहर जारी हो गया है। बिहार के बांका जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार की वजह से दो अलग-अलग हिस्सों में दो हादसे हुए जिनमें एक युवती समेत दो शख्स घायल हो गए। हालांकि घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

ताजा जानकारी के मुताबिक बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र में शंभूगंज- असरगंज रोड पर चकबंदी कार्यालय के समीप एक भीषण बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। जख्मी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में जख्मी होते ही युवक अपना होश खो बैठा। लेकिन स्थानीय लोगों ने मौके पर फुर्ती दिखाई और जख्मी युवक को उठाकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए।

यह दुर्घटना किस प्रकार हुई, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। लेकिन माना जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से ही यह हादसा हुआ है। जख्मी युवक को इलाज के लिए फौरी तौर पर शंभूगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह हादसा शंभूगंज बाजार एवं पेट्रोल पंप के बीच चकबंदी कार्यालय के समीप हुआ है।

उधर बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में भी शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवती घायल हो गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह हादसा सड़क पार करने के दौरान हुआ। बताते हैं कि युवती सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा उसे धक्का मारती हुई निकल गई। जख्मी युवती को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button