धार्मिक

कलश स्थापना के साथ आरंभ हुआ वासंती नवरात्र, कायम हुआ श्रद्धा और भक्ति का माहौल

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव डेस्क : वासंतीनवरात्र आरंभ हो गयाहै। वैदिक मंत्रोच्चार और मार्कंडेय पुराणके श्लोकों के साथ यहांवासंतिक नवरात्र का हर एकपल देवीमय हो गया है। नवरात्रि के पहले दिनकलश पूजन एवं स्थापनविधि विधान के साथ संपन्नहुआ। कल नवरात्रि काआरंभ माता दुर्गा केशैलपुत्री स्वरूप की पूजा आराधनाके साथ हुआ। आजमाता दुर्गा के द्वितीय स्वरूपदेवी ब्रह्मचारिणी की पूजा होरही है। बांका शहरसहित पूरे जिले मेंवासंती नवरात्र को लेकर संपूर्णवातावरण धर्म और अध्यात्ममयहो गया है।
                         

बांका शहर के सुप्रसिद्धबाबा भयहरण स्थान स्थित तारा मंदिर परिसरके वासंती दुर्गा मंदिर में पूरे विधिविधान के साथ कलकलश स्थापन एवं माता शैलपुत्रीकी पूजा आराधना कीगई। पहले ही दिनसे देवी मंडप मेंपूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओंका तांता लगने लगा है।यहां वासंती नवरात्रि के अंतिम 3 दिनोंमें भव्य मेला भीआयोजित होता है। इसमेले में भजन कीर्तन, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य धार्मिकआयोजन भी होते हैं।इन आयोजनों को लेकर यहांतैयारियां जोरशोर सेचल रही हैं।



बांका जिला मुख्यालय केअलावा आसपास के समुखिया मोड़स्थित देवी मंडप, देवदाआदि स्थानों पर भी वासंतीनवरात्रि के अवसर परदेवी दुर्गा की पूजा आराधनाहोती है। समुखिया मोड़में देवी दुर्गा कीप्रतिमा प्रतिष्ठापित कर पूजा आराधनाकी जाती है। यहांभी 3 दिनों का मेला लगताहै। बांका जिले के अन्यहिस्सों में भी दर्जनोंस्थानों पर चैती दुर्गापूजा का आयोजन धूमधामसे किया जा रहाहै। पड़ोस के भागलपुर जिलाअंतर्गत शाहकुंड प्रखंड के भंडारवन गांवमें पारंपरिक चैती दुर्गा पूजामेले की तैयारियां भीजोरशोर से चलरही हैं। हर तरफपूजा आराधना एवं दुर्गा सप्तशतीके पाठ से वातावरणस्निग्ध और भक्तिमय होगया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button