बांका

खुशखबरी : बांका रेलखंड का विद्युतीकरण पूरा, कल से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक इंजन, बढ़ेगी रफ़्तार

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बांका रेल खंड का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे के आला अधिकारियों ने संपन्न हुए कार्य का निरीक्षण करने के बाद इसे ओके बताया है। अधिकारियों के मुताबिक 18 मार्च से बांका रेल खंड पर इलेक्ट्रिक इंजन चलेंगी। इसके साथ ही बांका वासियों को भी तेज रफ्तार ट्रेन की सुविधा प्राप्त होने लगेगी।

बांका रेल खंड का इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य पिछले काफी दिनों से चल रहा था। भागलपुर- हंसडीहा रेलखंड पर इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य गत माह ही पूरा हो चुका था। रेलवे के उच्चाधिकारियों ने आधिकारिक निरीक्षण के बाद इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन के साथ मालगाड़ी के परिचालन की स्वीकृति भी प्रदान कर दी थी और तत्पश्चात उक्त रेल खंड पर इलेक्ट्रिक इंजन के साथ मालगाड़ी का परिचालन शुरू भी हो चुका था।

हालांकि बाराहाट- बांका रेलखंड पर इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य इस दौरान जारी रहा जो अब पूरा हो चुका है। लगातार रेलवे के अधिकारी इस पर निगरानी रख रहे थे। कई बार उन्होंने इसका निरीक्षण भी किया। गत माह भी रेलवे के उच्च पदाधिकारी यहां पहुंचे थे और उन्होंने चल रहे कार्य का जायजा लिया था। मंगलवार को पुनः रेलवे के सीआरएस एम चौधरी एवं डीआरएम मालदा डिविजन यतेंद्र कुमार ने बांका रेल खंड पर संपन्न रेलवे ट्रैक के इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य का जायजा लिया।

इसके लिए एक विशेष सैलून से दोनों पदाधिकारी यहां पहुंचे थे। कार्य निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि बांका रेल खंड पर विद्युतीकरण का कार्य संपन्न हो चुका है और अब इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन चलेंगी। उन्होंने 18 मार्च से बांका रेल खंड पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन परिचालन की स्वीकृति प्रदान की। रेल अधिकारियों के मुताबिक नारियल फोड़कर बांका रेल खंड पर इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ट्रेन परिचालन आरंभ किया जाएगा। इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ट्रेन की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। यह रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। यहां के यात्रियों को अब ट्रेनों की धीमी रफ्तार से निजात मिल जाएगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button