अपराधबांकाशंभुगंज

तेलडीहा में चौपाल पर सोये बुजुर्ग की हत्या से दहशत, सहमे ग्रामीण

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव न्यूज़ : पूर्व बिहार के सुप्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज प्रखंड के तेलडीहा (हरिवंशपुर) गांव में चौपाल पर सोये एक बुजुर्ग की हत्या के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस दुर्दांत घटना को लेकर सहमे हुए हैं। हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस को इस मामले में अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।

ज्ञात हो कि मंगलवार की रात तेलडीहा हरिवंशपुर गांव में अपने ही घर के सामने और विषहरी स्थान के समीप स्थित चौपाल पर सोये उमेश तांती नामक बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग की उम्र करीब 75 वर्ष थी। सुबह जब उनकी बहू दरवाजे के सफाई के लिए घर से बाहर निकली तो चौपाल का नजारा देखकर सहम गई। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए।

घटनास्थल पर खून बिखरा पड़ा था। लोगों को माजरा समझते देर नहीं लगी कि उमेश तांती की रात में सोये में हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया। बुजुर्ग की हत्या क्यों और किसने की, इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? इस बात को लेकर लोग और स्वयं मृतक का परिवार भी संशय में है।

मृतक के परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं रही। हालांकि गांव में हो रही चर्चा के मुताबिक मृतक के पुत्र का पड़ोस के ही एक व्यक्ति से जमीन विवाद था। हालांकि हत्या के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है, ऐसा कैसे कहा जा सकता है!

बहरहाल, इस घटना को लेकर गांव- समाज के लोग सहमे हुए हैं। परिवार में मातम का माहौल है। अभी दशहरा सामने है। तेलडीहा शक्तिपीठ में दशहरा के अवसर पर राज्य भर से लोगों का आना होता है। दशहरा में हर वर्ष यहां बड़ा मेला लगता है। बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर इस शक्तिपीठ की विशेष चर्चा होती है। दुर्गा पूजा के ठीक पहले इस अनहोनी ने पूरा माहौल दहशत, संशय, और शोक में तब्दील कर दिया है। उधर, पुलिस छानबीन करने का दावा कर रही है। पूरी बात पुलिस की पड़ताल के बाद ही सामने आ सकती है। हालांकि अब तक कोई भी ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं कर पाया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button