अपराधबांका

बांका के युवक ने दिल्ली में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Get Latest Update on Whatsapp

Banka : बांका जिले के एक युवक द्वारा दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की खबर है। युवक बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र के लालमणिचक गांव के मंटू मंडल का 30 वर्षीय पुत्र सुबोध मंडल था जो पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ दिल्ली में कामकाज कर अपने परिवार का पालन करता था।

गांव के लोगों के मुताबिक घटना विगत रविवार की बताई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद रात में उसने गले में फंदा डालकर अपनी जान दे दी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। बताते हैं कि इस दौरान आवाज सुनकर पत्नी जाग गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज से युवक की जान नहीं बच पायी।

घर के कमाऊ सदस्य की मौत की खबर सुनकर मंटू मंडल मंडल के परिवार में शोक और मातम का माहौल है। परिवार के मुताबिक सुबोध की आत्महत्या के पीछे के कारणों का बस सिर्फ अंदाजा लगाया जा रहा है। लेकिन असली वजह क्या थी जिसने उसकी जान ली, इस बात को लेकर परिवार के लोग ही संशय में हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button