बांकाराजनीति

बांका विधानसभा क्षेत्र : झामुमो नेता ने तेज किया चुनावी जनसंपर्क

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बांका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। इसके लिए पार्टी संगठन की ओर से यहां चुनावी अभियान तेज कर दिए गए हैं। झामुमो नेता हीरालाल मंडल के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी जनसंपर्क भी तेज कर दिया है।

चर्चा है कि हीरालाल मंडल झामुमो के टिकट पर बाँका विधानसभा सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्वयं बताया कि पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने उन्हें पार्टी का टिकट दिए जाने का भी आश्वासन दिया है। पार्टी महासचिव के आश्वासन के बाद उन्होंने यहां चुनावी कार्यक्रमों का सिलसिला आरंभ कर दिया है।

विगत एक सप्ताह के दौरान उन्होंने बाँका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाँका तथा बाराहाट प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में पार्टी के नेता तुलसी यादव, सुधाकर यादव, बकार आलम, सआदत हुसैन आदि भी उनके साथ रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के दोनों प्रखंडों के ज्यादातर पंचायतों का दौरा संपन्न हो चुका है। हालांकि कुछ एक पंचायत शेष रह गए हैं।

झामुमो नेता हीरालाल मंडल ने कहा कि बांका विधानसभा क्षेत्र बड़े नेताओं का चुनावी क्षेत्र रहा। लेकिन इस क्षेत्र में विकास का पहिया जाम रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति दयनीय है। अनेक गांव में बिजली के खंभे तो हैं लेकिन करंट नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं बदतर हैं। सरकारी शिक्षा व्यवस्था भी खस्ताहाल है। पुल पुलिये बने जरूर, लेकिन ठेकेदारी संस्कृति की भेंट चढ़ गए। ऐसे में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बार विधानसभा चुनाव में बाँका की जनता को बदलाव और विकास का तोहफा देने के लिए तैयार है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button