दुर्घटनाबांका

बाइक दुर्घटना में विद्यालय शिक्षक की मौत के बाद शिक्षक समुदाय में शोक

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बाइक दुर्घटना में एक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक की मौत हो जाने के बाद शिक्षक समुदाय में शोक की लहर है। दुर्घटना में मृत शिक्षक पंकज शर्मा शंभूगंज प्रखंड के खानगाह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। वह मझगांय गांव के रहने वाले थे।

प्रतीकात्मक चित्र

जानकारी के अनुसार पंकज शर्मा बांका में रहते थे। वह अन्य दिनों की तरह अपनी बाइक से ड्यूटी करने प्राथमिक विद्यालय खानगाह शंभूगंज जा रहे थे। लेकिन रास्ते में अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिशमोड़ से आगे बढ़ने पर वैदाडीह गांव से सटे लाल पोखर के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक उनकी बाइक से जोरदार तरीके से टकरा गई।

इस दुर्घटना में शिक्षक पंकज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया जहां मायागंज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो व्यक्ति भी जख्मी हो गए। लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया। दुर्घटना में हुई शिक्षक पंकज शर्मा की मौत के बाद जिले भर के शिक्षकों में शोक व्याप्त है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button