कटोरियादुर्घटनाबांका

सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, सात घायल

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव (संवाददाता) : एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे की रेलिंग को तोड़ती हुई पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में कार पर सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में कराए जाने की खबर है। बताया गया कि सभी जख्मी खतरे से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार यह हादसा बांका- देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना अंतर्गत कोल्हुआ मोड़ के आसपास हुआ। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह कार एक B.Ed कॉलेज के किसी शिक्षक की बताई गई है। 

बताया गया कि शिक्षक अपने साथियों के साथ देवघर से भागलपुर जा रहे थे कि रास्ते में ही यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार पर सवार सभी लोग नशे की हालत में थे। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी को निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button