बिहारराजनीति

बिहार प्रदेश राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बने ओम प्रकाश गुप्ता

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव (राजनीति संवाददाता) : बिहार प्रदेश राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं वरिष्ठ राजद नेता ओम प्रकाश गुप्ता। वह बांका नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 करहरिया मोहल्ले के निवासी हैं।

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने उन्हें संगठन की प्रांतीय इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

श्री गुप्ता को भेजे गए इस आशय के पत्र में श्री साहू ने उन्हें संगठन के जरिए राजद के सामाजिक न्याय के नैसर्गिक संघर्ष, पार्टी के जुझारूपन एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की भी अपील की है।

ओम प्रकाश गुप्ता बांका जिले में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता हैं। वह बांका शहर के वार्ड संख्या 12 अंतर्गत करहरिया मोहल्ले के निवासी हैं। सामाजिक रुप से लोकप्रिय श्री गुप्ता अपने शहर के साथ-साथ जिले भर में और आसपास के क्षेत्रों में भी अपने सामाजिक क्रियाकलापों को लेकर जाने जाते हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button