अपराधबांकाबिहार

50 लाख की नगदी के साथ बांका का युवक कोलकाता में गिरफ्तार

Get Latest Update on Whatsapp

ब्यूरो रिपोर्ट : बांका जिले से जुड़ी एक सनसनीखेज रिपोर्ट प्रकाश में आई है। बांका जिले का एक युवक 50 लाख रुपए की नगदी के साथ कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है। स्मरणीय है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस दृष्टि से युवक की गिरफ्तारी, वह भी 50 लाख रुपए की नकदी के साथ, कोलकाता पुलिस के लिए भी पहेली बनी हुई है। कोलकाता पुलिस गिरफ्तार युवक की पृष्ठभूमि की तहकीकात में शीघ्र ही बांका भी पहुंच सकती है।

जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस को किसी ने गुप्त रूप से सूचना दी थी कि वहां के बड़ाबाजार इलाके में भारी-भरकम राशि के साथ कोई युवक पहुंचा है। कोलकाता पुलिस ने तहकीकात शुरू की। बुधवार की रात वहां की पुलिस को रविंद्र सरणी इलाके में स्थित गणेश टॉकीज के पास संदिग्ध स्थितियों में एक युवक दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की कोशिश की तो युवक ने वहां से खिसकने की कोशिश की।

लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास जो बैग थे, उसमें पांच- पांच सौ एवं दो- दो हजार  के नोट भारी संख्या में मिले। कोलकाता पुलिस ने वहां की मीडिया को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक गिरफ्तार युवक ने अपना नाम पवन यादव बताया है जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। उसे पोस्ता से गिरफ्तार किया गया है। वह बांका जिले के सिझुआ गांव का रहने वाला बताया गया है। हालांकि उसकी पहचान की प्रमाणिकता की पुष्टि के लिए पुलिस तहकीकात में जुटी है। पुलिस ने उस से जुड़ी जानकारी चुनाव आयोग एवं आयकर विभाग को भी देने की बात कही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button