अपराधबांका

BANKA : कार दुर्घटना में महिला समेत चार कांवरिया घायल, एक गंभीर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : यहां चल रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान कांवरिया पथ पर हुई एक भीषण कार दुर्घटना में चार कांवरिया घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना बांका जिला अंतर्गत कांवरिया पथ पर बेलहर- कटोरिया के बीच सुईया के आसपास हुई।

जानकारी के अनुसार कार पर मौजूद सभी कांवरिया असम के रहने वाले थे जो बाबाधाम में भोलेनाथ को जल अर्पण कर वापस अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी कार कटोरिया बेलहर स्टेट हाईवे पर सुईया के आसपास पहुंची, चालक ने कार की स्टीयरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार पूरी तरह पलट गई।

कांवरियों की कार पलटते ही चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जो कांवर लेकर बाबाधाम की ओर जा रहे थे, मौके पर दौड़े। कार पर एक बालक एवं एक महिला समेत चार कांवरिया थे। सभी घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से कांवरियों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक एक कांवरिया की स्थिति गंभीर है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कार जब सड़क पर तेज रफ्तार से गुजर रही थी तभी चालक को नींद आ गई और उन्होंने झपकी ले ली। इसी दौरान स्टीयरिंग पर से चालक का नियंत्रण हट गया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कांवरिया पथ पर नींद की वजह से इन दिनों वाहन दुर्घटनाओं का सिलसिला काफी तेज हो गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन को सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार निर्धारित करनी चाहिए ताकि दुर्घटनाओं की रफ्तार न्यूनतम हो सके।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button