बांकास्वास्थ्य

BANKA : दो दिनों में कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले, 1314 पर पहुंचा आंकड़ा

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं।पिछले दो दिनों के भीतर बांका जिले में कोरोना के 73 नए पॉजिटिव के मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों के अब तक के आंकड़े बढ़कर 1314 हो गए हैं।

प्रतीकात्मक चित्र

बांका जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 38 नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इनमें 10 महिलाएं शामिल हैं। सर्वाधिक 14 केस बेलहर प्रखंड से मिले हैं। बेलहर प्रखंड में भी एक ही दिन में सर्वाधिक 9 पॉजिटिव केस लोढ़िया गांव से मिले हैं। जबकि साहिबगंज से भी 2 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

शनिवार को जिले में जिन 38 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई, उनमें रजौन एवं शंभूगंज प्रखंडों से 5-5, कटोरिया एवं बाराहाट प्रखंडों से 2-2 तथा धोरैया प्रखंड के एक मामले शामिल हैं। शंभूगंज प्रखंड के प्रतापपुर एवं रजौन प्रखंड के कठौन गांव से 3-3 केस मिले हैं। शनिवार को रजौन के बनियाचक एवं चकजवाय, शंभूगंज के पिपरा एवं अराजी करसोप तथा धोरैया के शासन गांव से कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं।

इससे ठीक एक दिन पूर्व शुक्रवार को बांका जिले में कोरोना संक्रमण के 35 नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। इनमें 20 संक्रमित महिलाएं शामिल हैं। शुक्रवार को बेलहर प्रखंड से 5 नए केस मिले थे। जबकि बौंसी प्रखंड से 8 एवं फुल्लीडुमर प्रखंड से 4 नए पॉजिटिव केस सामने आए। अमरपुर प्रखंड के चपरी गांव से भी नए केस मिले हैं।

बांका जिले में अब तक मिले कोरोना संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1314 हो चुका है। जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला जारी है। लगातार लॉकडाउन के बाद भी संक्रमण का सिलसिला थम नहीं रहा। अलबत्ता, विगत एक सप्ताह से जिले में इसकी रफ्तार जरूर कम हुई है। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़े के मुताबिक जिले में अब तक 1006 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 271 केस अब भी एक्टिव हैं। 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button