अपराधबांका

BANKA : पारिवारिक विवाद से तंग महिला ने पोखर में ले ली जल समाधि

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर एक शादीशुदा महिला ने जल समाधि ले ली। घटना गत रात की है। महिला की लाश आज सबेरे तालाब से बरामद की गई। घटना के बाद परिवार के साथ साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांव के लोग इस घटना से आहत ही नहीं, बल्कि हतप्रभ भी हैं।


यह घटना बांका जिला अंतर्गत पंजवारा थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव की है। इस गांव में कुंदन साह का खाता पीता परिवार है। कुंदन साह की शादी अमरपुर निवासी शंभू साह की पुत्री प्रिया कुमारी के साथ हुई थी। उनके आरुषि और मोनू नाम की दो संतान भी हैं। परिवार में शांति थी। लेकिन शायद इस शांति को किसी की नजर लग गई।


बताया गया कि कुछ दिनों से प्रिया और कुंदन के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। गत रात इस विवाद की पराकाष्ठा हो गई और घर में काफी लड़ाई झगड़ा हुआ। इस स्थिति को प्रिया सहन नहीं कर पाई और उसने गांव से बाहर लबोखर नाथ धाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में स्थित तालाब में कूदकर जान दे दी।


ग्रामीणों के अनुसार प्रिया कल रात ही गुस्से में इस तालाब में कूद गई। सुबह तालाब में तैरती उसकी लाश देखी गई। लाश को बरामद कर लिया गया है। मामले की रिपोर्ट पुलिस को भी दी गई है। इस घटना से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा गांव दुःख और सदमे में है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button