दुर्घटनाबांका

BANKA : वज्रपात ने ली तीन की जान, दो की हालत गंभीर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में जारी भीषण लू और आग की तपिश जैसी गर्मी से शुक्रवार की शाम हुई बारिश ने राहत तो दी, लेकिन यह बारिश बांका जिले के कुछ परिवारों के लिए दुर्भाग्य लेकर भी आयी। शुक्रवार की शाम बारिश के दौरान वज्रपात से बांका जिले में 3 लोगों की जान चली गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला शामिल है।

शुक्रवार की शाम लगभग पूरी बारिश के दौरान बादल गरजते रहे। बारिश तो मुकम्मल नहीं हुई लेकिन कई इलाकों में अनेक वज्रपात हुए। जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा सहायक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आकर शीला देवी नामक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं बाराहाट प्रखंड अंतर्गत गुरुद्वार गांव में इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मदन यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शीला देवी उस वक्त वज्रपात की चपेट में आई जब वह बहियार में मूंग की फली तोड़ रही थी। जबकि मदन यादव बारिश के दौरान खेतों में भैंस चराते हुए ताड़ के एक पेड़ की ओट में छिपने का प्रयास कर रहा था। एक अन्य हादसा बांका सदर प्रखंड के खमारी गांव के समीप हुआ जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक अवधेश कुमार की मौत हो गई। वह कैलाश यादव का पुत्र था जिस का रिश्ता कल ही उसके पिता ने तय किया था।

कल शाम ही बारिश के दौरान बांका सदर प्रखंड क्षेत्र के लखनौडी गांव में हुई। वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला समेत दो व्यक्ति झुलस गये। ग्रामीणों के मुताबिक घायलों में फुलेश्वर राम तथा उनकी फूलेश्वर राम तथा उनकी भाभी सुशीला देवी एक ही परिवार के हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बारिश के दौरान वज्रपात ने इस जिले के कई परिवारों को एक साथ रुला दिया। उन्हें भारी क्षति हुई। इन हादसों की वजह से संबंधित परिवारों और गांवों में शोक का माहौल है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button