दुर्घटनाबांकारजौन

BANKA : करंट लगने से युवक की मौत के बाद मचा कोहराम

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : स्नान करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बांका जिला अंतर्गत रजौन प्रखंड के तिलकपुर गांव की है। इस गांव के सुभाष प्रसाद सिंह के इकलौते संतान रंजन कुमार सिंह जिनकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है की करंट लगने से मौत हो गई।

रजौन अस्पताल में शोकाकुल परिवार


बताया गया कि स्नान करने के लिए बिजली मोटर स्टार्ट करने के दौरान करंट युक्त तार छू जाने से रंजन कुमार सिंह मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें करंट लग चुका था। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त घर में सिर्फ उनकी मां एवं पत्नी थीं। मां और पत्नी के शोर करने पर गांव वालों ने जुट कर उन्हें किसी तरह तार से अलग किया। लेकिन तब तक उनकी हालत बिगड़ चुकी थी।


ग्रामीणों के सहयोग से रंजन को रजौन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। रंजन कुमार सिंह तिलकपुर गांव निवासी सुभाष प्रसाद सिंह के इकलौते संतान थे। 4 वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। उन्हें 3 वर्ष का एक पुत्र भी है। 


बताया गया कि जब यह हादसा हुआ तब उनके पिता अपने एक रिश्तेदार के श्राद्ध कर्म में शामिल होने पास के एक गांव गए थे। जबकि चाचा गांव में ही कहीं किसी काम से निकले थे। इस घटना के बाद न सिर्फ परिवार में कोहराम मचा है बल्कि गांव में शोक का माहौल है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button