बांका

BANKA : कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आया राजद, घर-घर पहुंचा रहा मास्क व सैनिटाइजर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव संवाददाता : बांका जिले में कोरोना के खिलाफ जंग में राजद अब फ्रंटलाइन में दिख रहा है। बांका के पूर्व सांसद, वरिष्ठ राजद नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव के निर्देश पर राजद के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश साबुन आदि पहुंचा रहे हैं। साथ ही, सोडियम हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव कर राजद कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का भी काम जोर-शोर से चला रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण के साथ साथ लोगों को कोरोना की चपेट में आने से बचने के लिए लॉक डाउन के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने, हर घंटे साबुन या हैंडवाश से हाथ साफ करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अधिकतम पालन करने का भी सुझाव दे रहे हैं।

बांका जिला राजद के वरिष्ठ नेता राजीव कुशवाहा के नेतृत्व में अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमरपुर एवं शंभूगंज प्रखंड के 19 पंचायतों को 10 स्प्रे मशीनों की सहायता से सोडियम हाइड्रोक्लोराइड 4% का छिड़काव कर सैनिटाइज किया जा चुका है।

श्री कुशवाहा ने बताया कि अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के बीच 10 हजार मास्क, 10 हजार सेनीटाइजर एवं 19 हजार साबुन बांटे जा चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए एहतियाती मटेरियल का वितरण लगातार जारी है।

कल वरिष्ठ राजद नेता अजय यादव ने भी देवघर से 1500 इकाई मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन उपलब्ध कराए हैं। इनका भी वितरण किया जा रहा है। श्री कुशवाहा के अनुसार इस अभियान के संचालन में प्रमुख रूप से बांका नगर राजद अध्यक्ष गुड्डू यादव तथा पूर्व जिला पार्षद नीलू चौधरी सहित रोहित राज शर्मा, विदुर सिंह, रोबिल शर्मा एवं ब्रजेश शर्मा आदि शामिल हैं। अभियान जारी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button