दुर्घटनाबांकारजौन

BANKA : क्वॉरेंटाइन पिता से मिलने जा रहे 8 वर्षीय मासूम की हाईवा से कुचल कर मौत

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : महीनों बाद कोलकाता से लौटने के बाद क्वॉरेंटाइन में समय बिता रहे पिता से मिलने जा रहे 8 वर्षीय मासूम की इच्छा पूरी न हो सकी। मानो ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। रास्ते में ही एक तेज रफ्तार हाईवा से कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना बांका जिला अंतर्गत रजौन प्रखंड की है।

जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड क्षेत्र के संझा गांव निवासी विजय शर्मा की तीन संतानों में से कनिष्ठ पुत्र सूरज शर्मा की उम्र अभी सिर्फ 8 वर्ष थी। विजय शर्मा कोलकाता में रह कर काम करते थे। कुछ रोज पूर्व वह अपने गांव लौटे थे। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से घर जाने की बजाय गांव के ही स्कूल में बने सेंटर में उन्हें क्वॉरेंटाइन होना पड़ा।

शनिवार को सूरज अपने पिता से मिलने  क्वॉरेंटाइन सेंटर जा रहा था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। पिता से मिलने की उसकी इच्छा धरी रह गई। रास्ते से ही वह परलोक के लिए सिधार गया। एक अज्ञात हाईवा की चपेट में आने के बाद बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे ने विजय शर्मा के परिवार में मातम की सुनामी ला दी। मातम का माहौल तो उसके पूरे गांव में है। जिसने भी इस मनहूस खबर को सुना, उसके चेहरे पर मातम की लकीरें खींच गईं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button