अपराधअमरपुरबांका

BANKA : घर की दीवार गिरी, दबने से हुई श्रमिक की मौत, गृहस्वामी भी गंभीर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव न्यूज़ : छौनी छप्पर के दौरान घर की दीवार गिर जाने से इसके नीचे दबकर वहां काम कर रहे एक श्रमिक की मौत हो गयी। इस हादसे में मौके पर मौजूद गृहस्वामी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गृहस्वामी का इलाज चल रहा है। मृत श्रमिक के परिवार वालों को पंचायत के मुखिया ने तत्काल 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता पहुंचाई है।

घटना बांका जिला अंतर्गत अमरपुर प्रखंड के भदरिया गांव की है जहां ग्रामीण छेदी यादव के घर के छप्पर की छौनी के दौरान पहले से कमजोर घर की दीवार एकाएक गिर गयी। इस हादसे में वहां काम कर रहा इसी गांव का 60 वर्षीय श्रमिक गोपाल दास एवं स्वयं वहां मौजूद गृहस्वामी छेदी यादव दीवार से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान श्रमिक गोपालदास के मौत हो गई। जबकि गृहस्वामी छेदी यादव का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति भी गंभीर बताई गई है।

इस बीच अमरपुर थानाध्यक्ष के अनुसार इस हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। लेकिन अन्य स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। श्रमिक गोपाल दास के इस हादसे में निधन पर पंचायत की मुखिया शारदा देवी ने मृतक के परिवार वालों को तत्काल 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button