बांकाराजनीति

BANKA : जदयू राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए 10 नामांकन, प्रदेश करेगा मनोनयन

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव डेस्क : इस बीच खबर है कि बांका जिले से चुने जाने वाले जदयू राष्ट्रीय परिषद के पांच सदस्यों का चुनाव अब यहां नहीं होगा। बांका जिला जदयू के 5 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का अब प्रदेश कार्यालय से के मनोनयन होगा, इसके लिए आज 10 कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

ज्ञात हो कि बांका जिले में प्रखंड स्तर पर जदयू का सांगठनिक चुनाव संपन्न हो चुका है। आज से यहां दो दिवसीय जिला संगठन के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई। हालांकि यह प्रक्रिया आज पहले ही दिन सिमट गई। जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव एकल नामांकन होने की वजह से सर्व सम्मत रूप से संपन्न हो गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल को एक बार फिर से बांका जिला जदयू का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

तयशुदा चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक आज ही जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक यानी कुल 5 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए भी नामांकन होना था। नामांकन तो हुए लेकिन निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अब इनके लिए चुनाव कल नहीं होंगे। जिला जदयू के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार दास ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चयन का भार प्रदेश नेतृत्व के ऊपर सौंपा गया है।

जिला जदयू मीडिया प्रभारी के मुताबिक आज जिन 10 कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय परिषद सदस्य के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया उनमें सुजाता वैद्य, पंकज कुमार दास, जयंत राज, उच्चेश्वर सिंह, नेहरू मरांडी, सुनील कुमार, संजीव कुमार मंडल, आशा देवी, राजीव रंजन तथा मनोज सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इनका चुनाव कल 13 सितंबर को यही होना था। लेकिन अब ये नाम प्रदेश कार्यालय भेजे जा रहे हैं। वहीं से राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा।

इधर, जदयू के जिला संगठन के भी विस्तार की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल के कंधे पर सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर संगठन की नई कमेटी के विस्तार को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांका जिले के जेडीयू संगठन में पूर्व की भांति सोशल इंजीनियरिंग का बैलेंस बनाए रखा जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button