बांकाराजनीति

BANKA : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के पक्ष में निकला जनसमर्थन मार्च

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच बांका जिले के अमरपुर प्रखंड मुख्यालय में इसके पक्ष में जनसमर्थन मार्च निकाला गया। सिविल सोसाइटी के बैनर तले इस जनसमर्थन मार्च का नेतृत्व बांका जिला भाजपा के अध्यक्ष विकास सिंह एवं अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व बीजेपी प्रत्याशी मृणाल शेखर ने किया।

जनसमर्थन मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर देश में कुछ अराजकतावादी एवं अलगाववादी तत्व छात्रों एवं भोले भाले जन समुदाय को भ्रमित कर माहौल खराब करने की साजिश में लगे हैं। उनकी इस साजिश को नाकाम इस देश की जनता को ही करना होगा।

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से भारतीय नागरिकों को कोई परेशानी नहीं है और ना ही उनका संबंध इस कानून से है। इस कानून का तत्व सिर्फ इतना है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक कारणों से प्रताड़ित अल्पसंख्यक जो भारत में शरणार्थी के रूप में उपेक्षित जीवन जी रहे हैं, उन्हें मानवता के आधार पर देश की नागरिकता प्रदान कर जीवन जीने का समान अवसर उपलब्ध कराया जाए।

लेकिन इस कानून को गलत रूप में पेश कर अलगाववादी और अराजकतावादी तत्व देश की जनता को गुमराह करने पर लगे हैं। ऐसे तत्व एनआरसी के नाम पर भी भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि इसका कोई प्रारूप तक अभी नहीं बना और ना ही इस पर कोई चर्चा हुई है। जनसमर्थन मार्च अमरपुर सार्वजनिक पुस्तकालय से निकल कर बाजार क्षेत्र की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरा और नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की। इस मार्च में बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button