अपराधअमरपुरबांका

BANKA : पति से झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खा कर दे दी जान, देवर भी गंभीर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका : बांका जिले में पारिवारिक कलह का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मामले की कथानक कुछ इस प्रकार है कि पति ने अपनी पत्नी को उसके देवर से बात करने से मना कर दिया। इसके लिए उसकी पिटाई कर दी तो पत्नी ने भी जहर खा ली। भाभी ने जहर खाया तो देवर ने भी जहर खा ली। इस घटनाक्रम में भाभी की मौत हो गई तो देवर की हालत गंभीर है।

घटना बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के मंसरपुर गांव की बताई गई है। पुलिस के अनुसार इस गांव के चंदन मंडल और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। चंदन अपनी पत्नी को देवर धर्मदेव कुमार से बातचीत करने को मना करता था। इस बात को लेकर चंदन ने अपनी पत्नी की पिटाई भी की थी, जिसके बाद पत्नी ने खाना पीना छोड़ दिया था।

रविवार को एक बार फिर से इसी बात को लेकर चंदन मंडल का उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पत्नी गौरी देवी ने जहर खा लिया। धर्मदेव मंडल को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने भी जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ी तो उन्हें घर वाले डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया।

बताया गया कि भागलपुर ले जाने के बाद गौरी देवी की मृत्यु हो गई। जबकि देवर धर्मदेव का इलाज चल रहा है और उसकी हालत भी गंभीर बताई जाती है। इस घटना की सूचना भागलपुर की बरारी पुलिस ने मृतका गौरी देवी के मायके वालों को दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार इस घटनाक्रम के बाद मृतका गौरी देवी का पति फरार हो गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button