अपराधबांकारजौन

BANKA : सरसों के खेत से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : सरसों के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत संझा बैहियार की है। मृतक इसी थाना क्षेत्र के शिकानपुर गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद कांड की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस को इस मामले में अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार रजौन थाना क्षेत्र के संझा बैहियार में एक युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा, जिसकी पहचान शिकानपुर गांव के नितेश यादव के रूप में की गई। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब तक मामले की जानकारी मृतक के परिवार वालों को भी हुई। मृतक के परिवार वाले और पुलिस वाले घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को हस्तगत कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिवारवालों के मुताबिक नितेश शनिवार की रात घर से अपनी बाइक से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश मिलने की खबर उसके घर पहुंची। मृतक की मोटरसाइकिल धनसार रेलवे लाइन के पास पड़ी मिली। युवक की हत्या कर दिए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों में हो रही चर्चा के मुताबिक मृत युवक का बालू के कारोबार से भी संबंध था। इस मामले में मृतक के पिता विनोद यादव के बयान पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। छानबीन की जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button