बांकाराजनीति

BANKA : सुजाता वैद्य दोबारा बनीं जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुजाता वैद्य को दोबारा इस पद के लिए मनोनीत किया गया है। पार्टी संगठन के प्रति उनके समर्पण भाव एवं सांगठनिक क्षमता को देखते हुए जदयू के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। सुजाता वैद्य बांका जिला अंतर्गत अमरपुर प्रखंड की उप प्रमुख भी हैं।

पार्टी संगठन में अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन अब तक सुजाता वैद्य कर चुकी हैं। जदयू जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनने से पूर्व वह पार्टी की अमरपुर प्रखंड इकाई की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सामाजिक कार्यों में अभिरुचि एवं सक्रियता रखने वाली सुजाता वैद्य पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय भी हैं।

पिछले कार्यकाल में जदयू जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रहते हुए संगठन एवं सांगठनिक कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं पार्टी के प्रति समर्पण भाव का आकलन करते हुए जदयू ने दोबारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञात हो कि बिहार में यह चुनावी वर्ष है और ऐसे में पूरे विश्वास के साथ ही नेतृत्व ने उन्हें दोबारा इस पद के लिए मनोनीत करने का मन बनाया है।

इससे पहले आशा देवी और उनसे पूर्व विद्या वर्मा भी इस पद पर रह चुकी हैं। आशा देवी अमरपुर प्रखंड के बल्लीकित्ता गांव की रहने वाली हैं जबकि विद्या वर्मा शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव की रहने वाली। सुजाता वैद्य बल्लीकित्ता के समीप ही चोरवै गांव की रहने वाली हैं। उनके परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। जिला महिला जदयू प्रकोष्ठ की दोबारा अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी संगठन के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button