दुर्घटनाबांका

BANKA : स्कॉर्पियो दुर्घटना में बांका के जदयू कार्यकर्ता की मौत

Get Latest Update on Whatsapp

ब्यूरो रिपोर्ट : स्कॉर्पियो दुर्घटना में बांका के एक प्रमुख जदयू कार्यकर्ता की मौत हो गयी। यह हादसा बांका जिला अंतर्गत बांका- देवघर मार्ग पर चांदन प्रखंड के सर्वोदयनगर के पास हुआ। जदयू कार्यकर्ता की मौत पर अनेक संगठनों के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बांका जिला अंतर्गत अमरपुर प्रखंड के नकसोसा गांव निवासी जदयू कार्यकर्ता अशोक मंडल अपने पुत्र धीरज मंडल के साथ स्कॉर्पियो से देवघर से बांका रहे थे। तड़के करीब 3:00 बजे के आसपास जब वह घटनास्थल से होकर गुजर रहे थे तब घना कोहरा छाया था और सामने सड़क भी ठीक ढंग से नहीं दिख रही थी।

इसी दौरान घटनास्थल के पास चालक किसी वजह से संतुलन खो बैठा और स्कॉर्पियो उलट गई। इस हादसे में अशोक मंडल तथा उनका पुत्र धीरज घायल हो गये। इसी दौरान चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। धीरज ने दुर्घटना की सूचना चांदन पुलिस को दी तथा अशोक मंडल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button