BANKA : ऑटो के धक्के से बहू की मौत, दादिया सास की हालत गंभीर

बांका लाइव ब्यूरो : अमरपुर तथा आसपास के लिए आज रविवार हादसों का दिन रहा। इस दिन शाम ढलते ढलते जहां एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई, वहीं दो गुटों में झड़प की वजह से तनावपूर्ण स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस-प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इधर शाम को ही ऑटो के धक्के से अमरपुर बाजार की एक बहू की मौत हो गयी जबकि उसकी दादिया सास गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घटना रविवार की शाम उस वक्त हुई जब दोनों सास-बहू अमरपुर बाजार से बाहर चंसार पोखर की ओर से टहल कर वापस लौट रही थीं। जब वे लौट रही थीं, एक ऑटो तेजी से डुमरामा की ओर जा रहा था, जो उधर डुमरामा में जाम की वजह से तुरंत वापस लौट गया। उतनी ही तेजी से अमरपुर की ओर आते हुए ऑटो चालक ने रास्ते में चंसार पोखर से वापस लौटती हुई सास बहू को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

ऑटो के धक्के से बहु सोनी देवी सड़क पर ही झटके से गिर गई जबकि दादिया सास सुशीला देवी सड़क किनारे नाले में फेंका गयी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयीं। बहु सोनी देवी जो अमरपुर बाजार के राजकुमार गांय की पत्नी थी, की अमरपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सोनी देवी की उम्र करीब 25 वर्ष थी और उन्हें 1 साल का एक बच्चा भी है। सुशीला देवी का इलाज अभी भी चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

Exit mobile version