BANKA : बिजली का करंट लगने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, सदमें में डूबा परिवार

बांका लाइव / अमरपुर : बिजली का करंट लगने से जिले में एक 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, बताते हैं कि बच्चा घर में अकेला था। वह खेल रहा था और खेलने के दौरान ही किसी तरह पंखे की लीकेज तार से छू जाने के कारण उसे करंट लग गया।

बच्चेे के चीखने चिल्लाने पर उसके परिजन और आसपास के लोग दौड़े तथा उसे बिजली के तार से अलग करने की कोशिश की। लेकिन तब तक उसकी स्थिति बिगड़ चुकी थी। घटना जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत दामोदरपुर गांव की है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को अपराह्न रजौन प्रखंड के दामोदरपुर गांव निवासी नंदलाल मंडल के पुत्र 9 वर्षीय सागर कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि वह घर में अकेला खेल रहा था और पास ही टेबल फैन भी चल रहा था। किसी तरह बच्चे का हाथ टेबल फैन की तार से लग गया जो पहले से किसी तरह लीकेज था। इससे बच्चे को करंट लग गया और वह गिर पड़ा।

शोर होने पर घर के लोग और आसपास के लोग भी दौड़े और बच्चे को तार से अलग किया। वे फौरन बच्चे को लेकर इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद नंदलाल मंडल के घर में कोहराम मच गया है। पूरा परिवार सदमें में है। आस पड़ोस के लोग भी इस हादसे के बाद शोकमग्न हैं।

Exit mobile version