BANKA : मायके से पति के साथ ससुराल जा रही महिला की बाइक से गिरकर हुई मौत

अमरपुर (बांका लाइव ब्यूरो) : कहते हैं.. दुर्घटनाएं सूचना देकर नहीं होतीं। कभी भी हो सकती हैं.. किसी भी परिस्थिति में हो सकती हैं। ऐसी ही एक दुर्घटना ने रविवार को एक महिला की जान ले ली। महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके से ससुराल जा रही थी।

घटना इंग्लिश मोड़- शंभूगंज मुख्य मार्ग पर रामपुर- भरको के बीच सुराहा मोड़ पर हुई। जानकारी के अनुसार पड़ावचक के रोहित मंडल ढोड़री जनकपुर गांव स्थित ससुराल से अपनी पत्नी अजोला देवी को लेकर अपने घर जा रहे थे। वे दोनों एक बाइक पर सवार थे।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इंग्लिश मोड़- शंभूगंज मुख्य मार्ग पर रामपुर भरको के बीच सुराहा मोड़ के पास पति के साथ बाइक पर पीछे बैठी अजोला देवी एकाएक बाइक से फेंका गई। कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर की वजह से यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में अजोला देवी बुरी तरह घायल हो गई। उनके सिर में चोट लगी। कुछ लोगों के मुताबिक घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि फिर भी घायल जानकर उन्हें अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version