Banka : मुस्लिम युवा मंच ने CAA व NRC के विरोध में किया धरना- प्रदर्शन

बांका लाइव ब्यूरो : नागरिकता संशोधन कानून तथा प्रस्तावित एनआरसी को भारतीय संविधान के खिलाफ एवं काला कानून बताते हुए भारतीय मुस्लिम युवा मंच के तत्वावधान में धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन बांका सदर प्रखंड के बेलहर रोड में पोखरिया चौक पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने सीएए तथा एनआरसी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला भी फूंका।

मंच का धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान पोखरिया चौक के पास सड़क जाम भी रहा जिससे बेलहर रोड में आवागमन प्रभावित हुआ। कार्यक्रम में मुस्लिम युवा मंच के संस्थापक अब्दुल मुतालिब सहित शाहिद सिद्धकी, जुनेद अंसारी, फिरदौस अंसारी, शाहबाज अंसारी, शाहनवाज आलम, सोहेल अंसारी, सज्जाद अंसारी, सोनू अंसारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version