बांकास्वास्थ्य

BANKA : 15 में से 7 बांका सदर प्रखंड के ही हैं जिले में आज मिले कोरोना संक्रमित

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले में मंगलवार को जिन 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है, उनमें से 7 बांका सदर प्रखंड से ही हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आज के पहले अपडेट में बांका जिले के इन नए कोरोना संक्रमित मामले की पुष्टि की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक स्रोत के मुताबिक आज मंगलवार को बांका जिले के जिन 15 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है, उनमें से 7 बांका सदर प्रखंड के हैं। शेष मामलों में बौंसी प्रखंड के 4, रजौन प्रखंड के 2 तथा धोरैया एवं बाराहाट प्रखंडों के 1-1 मामले शामिल हैं।

बांका सदर प्रखंड के जलमड़य दोमुहान, उखरिया लोधम, देवदा, विदायडीह, लोहान कुराबा दोमुहान, देसड़ा कझिया एवं तेतरियावरण समुखिया से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामले आज सामने आए हैं। इनमें देवदा एवं विदायडीह बांका नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत हैं।

इनके अलावा रजौन प्रखंड के संझा एवं बरौनी से एक-एक, धोरैया प्रखंड के फत्तूचक, बाराहाट प्रखंड के धोबनी, बौंसी प्रखंड के गोरगामा एवं चुआपानी से एक-एक तथा बौंसी प्रखंड के ही ऊपर नीमा गांव से कोरोना संक्रमण के दो पॉजिटिव मामलों की पुष्टि आज बिहार स्वास्थ्य विभाग के पहले अपडेट में की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इन सभी 15 कोरोना पॉजिटिव मामलों में संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री महाराष्ट्र के मुंबई एवं ठाणे, चंडीगढ़, पंजाब, बंगलुरु, दिल्ली, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल से जुड़ी रही है। ये सभी 13 से 27 मई के बीच बांका जिले में आए थे। 24 मई को उनके सैंपल आरएमआरआई को जांच के लिए भेजे गए थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button