बांकास्वास्थ्य

BIG BREAKING : बांका के नाम दर्ज हुआ कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज, कुल संख्या हुई 4

Get Latest Update on Whatsapp

बांका (बिहार) : बांका से आज पुनः एक बुरी खबर है। इस जिले का एक और व्यक्ति आज कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह व्यक्ति इलाज के लिए फिलहाल भागलपुर में है। इसके साथ ही बांका जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है।

बांका जिले के एक और व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जिलेभर में सनसनी और हड़कंप व्याप्त है। नवीनतम मामले में कोरोना पॉजिटिव मरीज कोलकाता में रहता था। वह परसों घर आने के लिए भागलपुर पहुंचा था।

बांका में हालांकि आधिकारिक तौर पर इस नए कोरोना पॉजिटिव मरीज के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर इस बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है।

इस बीच जानकारी मिली है कि आज जिस मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, वह बांका जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के कोरियंधा गांव का रहने वाला है। वह कोलकाता में रहता था।

बताया गया कि किसी जुगाड़ से वह अपने घर कोरियंधा आने के लिए कोलकाता से निकला था। कोलकाता से चलकर वह परसों भागलपुर पहुंचा। भागलपुर में सामान्य जांच एवं स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध पाते हुए उसका सैंपल कोरोना की जांच के लिए लिया गया।

जांच भागलपुर में ही हुई। जांच में इस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की बात कही गयी। राज्य के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने आज शाम ट्वीट कर बांका कोरीयंधा के इस मरीज में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उसका इलाज भागलपुर में चल रहा है।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी बांका के तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यह चौथा मामला है। पहले के तीनों मामले में से एक 19 वर्ष की युवती छपरा में रहती थी और वहीं उसके सैंपल की जांच हुई थी। उसका इलाज भी वहीं चल रहा है। युवती बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज प्रखंड के पौकरी की रहने वाली है।

दो अन्य मामले में से एक अमरपुर प्रखंड अंतर्गत कौशलपुर का एक 45 वर्षीय व्यक्ति है जो मुंबई से घर आने के दौरान कोरोना संक्रमित हुआ था। भागलपुर से ही उसका सैंपल जांच में भेजा गया था। पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद भागलपुर में ही उसका इलाज चल रहा है।

एक अन्य मामला बांका जिले से संबंधित है। जिले के बेलहर प्रखंड अंतर्गत विशनपुर गांव का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है, जिसका इलाज भागलपुर में चल रहा है। इसका सैंपल बांका में ही लिया गया था। यह व्यक्ति भी कौशलपुर के व्यक्ति के साथ मुंबई से यहां आया था।

फिलहाल बांका के इस नवीनतम मामले के साथ जिले के कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हो गई है। आज नए मामले की पुष्टि होने के बाद जिले में सनसनी व्याप्त है। लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि फिर भी लॉक डाउन एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर यहां के लोग बहुत संजीदा नहीं हैं, जिसका खामियाजा जिले के लोगों को भरना पड़ सकता है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button