बांकास्वास्थ्य

BIG BREAKING : बांका में एक साथ बड़े पैमाने पर मिले कोरोना पॉजिटिव मामले, सहमे लोग

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : एक और कोरोना विस्फोट से बांका जिला सहम गया है। कोरोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों में अनलॉक वन के नाम पर ढील दिए जाने के बाद जिले में एकाएक आज हुए कोरोना विस्फोट ने संकेत दे दिया है कि स्थिति अब भी खतरनाक बनी हुई है, बल्कि स्थिति अब पहले से ज्यादा खतरनाक हो चुकी है।

शनिवार को बांका जिले में 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले शुक्रवार को भी बांका जिले में कोरोना संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए थे। 2 दिनों में बांका जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 25 मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 210 केस रिकॉर्ड किए जा चुके हैं।

बांका जिले में शनिवार को जो 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए वे जिले के 8 प्रखंडों में फैले हैं। बांका जिले में कुल 11 प्रखंड हैं। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार बांका सदर में आज 9 वर्षीय एक बच्ची के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बौंसी प्रखंड में 26 और 50 वर्ष की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

जबकि चांदन प्रखंड में 25 से लेकर 48 वर्ष की आयु वर्ग के 4 पुरुष तथा बेलहर में 25 और 27 वर्ष के दो पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कटोरिया प्रखंड में भी 15 वर्ष के एक किशोर सहित दो पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इधर धोरैया प्रखंड में 24 से लेकर 60 वर्ष की आयु वर्ग के 3 पुरुष एवं 35 वर्ष की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अमरपुर प्रखंड में 22 एवं 31 वर्ष के दो युवा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि फुल्लीडुमर प्रखंड का भी एक 35 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ज्ञात हो कि बांका जिले में कोरोना का पहला केस अमरपुर प्रखंड के ही कौशलपुर से सामने आया था। हालांकि संक्रमित व्यक्ति पॉजिटिव होने के बाद अपने गांव आया ही नहीं। बाहर ही उसकी जांच हुई और पॉजिटिव निकलने पर उसका इलाज किया गया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button