BIG BREAKING : बांका के मजलिशपुर गांव में महिला की पीट-पीटकर हत्या

बांका लाइव ब्यूरो : बिहार के बांका से एक बड़ी खबर है। बांका जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मजलिशपुर गांव में एक महिला की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मजलिशपुर गांव में एक महिला नीलम देवी अपने घर से कचरा फेंकने बाहर सड़क पर आई थी। कचरा फेंकने के दौरान अगल बगल की कुछ महिलाओं से उसका विवाद हुआ। विवाद के बाद कुछ महिलाओं ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। घटना मंगलवार की है।

मारपीट मे नीलम देवी बुरी तरह घायल हो गई। इसी दौरान मारपीट कर रही महिलाओं ने उसे धक्का देकर एक दीवाल में पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और बिल्डिंग शुरू हो गई। ज्यादा रक्त स्राव होने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतका नीलम देवी की उम्र करीब 40 वर्ष थी। वह मजलिशपुर गांव के कांता यादव की पत्नी थी। पड़ोसी से एक नाले को लेकर उनका विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर सोमवार को भी उनके बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था। इस लड़ाई झगड़े की परिणति मंगलवार को नीलम देवी की हत्या के रूप में सामने आई।

Exit mobile version