बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार अब तेजी से बढ़ने लगी है। जिले में कोरोना संक्रमण के आज फिर 3 नए मामले सामने आए। इन तीनों ही व्यक्तियों के सैंपल बांका सदर अस्पताल से जांच के लिए भेजे गए थे। इसके साथ ही बांका जिले के कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
इससे पहले बुधवार को भी इस जिले में कोरोना संक्रमण के 4 मामले सामने आए थे। इनमें से तीन मामले एक ही प्रखंड धोरैया के थे जबकि एक अन्य मामला रजौन प्रखंड से था। रजौन प्रखंड से एक और मामला पहले ही सामने आ चुका है। एक अन्य मामले में परसों भी दो एवं इससे एक दिन पहले एक मामला कोरोनावायरस संक्रमण का सामने आ चुका है।
स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आज कोरोना संक्रमण के जो 3 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से एक 28 वर्षीय युवक बांका नगर पालिका क्षेत्र केे गरनियां का है। बांका नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का यह दूसरा मामला है। आज के मामले की ट्रैवल हिस्ट्री हरियाणा से जुड़ी है। बांका नगरपालिका क्षेत्र में 2 दिन पूर्व जो मामला विदायडीह से सामने आया था, उसकी ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी थी।
आज सामने आया कोरोना संक्रमण का एक अन्य मामला जिले के बेलहर प्रखंड अंतर्गत हथियाडाढ़ा का है। इस गांव के एक 27 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस कोरोना संक्रमित शख्स की ट्रैवल हिस्ट्री महाराष्ट्र से शुरू हुई थी।
आज ही के एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मामले की हिस्ट्री भी हरियाणा से जुड़ी है। बिसाहा, थाना पथरगामा, जिला गोड्डा (झारखंड) के इस 26 वर्षीय युवक में भी सैंपल जांच के बाद आज कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। जांच के लिए इस युवक की सैंपल बांका सदर अस्पताल से भेजी गई थी। वह हरियाणाा के गुड़गांव सेे यहां पहुंचा था। उसेे अपनेे घर जाना था, लेकिन प्रशासन ने बांका में ही उसे क्वॉरेंटाइन कर दिया। गुड़गांव में यह युवक टाइल्स फैक्ट्री में काम करता था। हालांकि सरकारी दस्तावेज में इस शख्स के एड्रेस में बीशा, पथरगामा, बांका लिखा है, लेकिन स्वयंं युवक ने बताया कि वह बिसाहा, पथरगामा, जिला गोड्डा (झारखंड) का है।