बांकाबिहारराजनीति

BIG NEWS : राजद में शामिल होंगी पूर्व सांसद पुतुल सिंह, राजनीतिक गलियारे में बढ़ी सरगर्मी

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव (ब्यूरो रिपोर्ट) : बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह राजद में शामिल होंगी! राजनीतिक गलियारे में इस चर्चा के साथ जोरदार सरगर्मी है। खबर है कि 3 सितंबर को पूर्व सांसद पुतुल सिंह पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित मिलन समारोह में राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगी। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

राजद के भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार इस आयोजन की पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के ऐन पहले पूर्व सांसद पुतुल सिंह के राजद में शामिल होने के बड़े निहितार्थ हैं। इस आयोजन का सीधा असर पूर्व बिहार में विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनावी समीकरण पर पड़ेगा। राजद को नई स्थिति में समाज के एक खास वर्ग के समर्थन का विशेष लाभ मिलेगा। यही वजह है कि पार्टी में पुतुल सिंह के आगमन की खबर को उत्सव के तौर पर लेते हुए उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं।

पुतुल सिंह फिलहाल दिल्ली में है। सूत्रों के मुताबिक 1 या 2 सितंबर तक वह गिद्धौर पहुंचने वाली हैं जहां अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उनकी बड़ी बैठक हो सकती है। इसके बाद 3 सितंबर को उनके पटना पहुंचने का कार्यक्रम होने की बात कही जा रही है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर मिलन समारोह आयोजित होना है। इस समारोह में प्रमुख राजद नेता एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ कर्ताधर्ता मौजूद रहेंगे। सब की मौजूदगी में पुतुल सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

हालांकि इस बारे में पूर्व सांसद पुतुल सिंह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन शनिवार को पूर्वाहन से ही यह खबर प्रोविंशियल एवं नेशनल खबरिया चैनलों के साथ-साथ डिजिटल मीडिया की सुर्खियों में है। पूर्व सांसद की ओर से आधिकारिक तौर पर इस खबर को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इस संबंध में पूछने पर बांका लाइव को उन्होंने कहा कि राजनीतिक रास्तों के चयन से पूर्व विकल्पों पर मंथन चल रहा है। कार्यकर्ताओं की सहमति और उनके रुख के आधार पर ही कोई भी निर्णय लिए जा सकते हैं।

पूर्व सांसद पुतुल सिंह वर्ष 2010 से 2014 तक बांका की सांसद रहीं। वर्ष 2010 में उन्होंने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी बांका लोकसभा की सीट राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव को पराजित कर जीती थी। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गईं। पार्टी ने उन्हें बिहार प्रदेश कमेटी में उपाध्यक्ष का पद दिया था। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दिग्गज नेता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह  की धर्मपत्नी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बांका संसदीय सीट बीजेपी ने जदयू के खाते में डाल दिया तो पुतुल सिंह ने पार्टी की सदस्यता और पद से इस्तीफा देकर यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए राजद और जदयू को मजबूत चुनौती पेश की थी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button