दुर्घटनाबिहार

BIG NEWS :बिहार में मचा कोहराम, वज्रपात से गई 83 लोगों की जान, देखें पूरी लिस्ट

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव (स्टेट डेस्क) : बिहार में गुरुवार को वज्रपात ने कहर बरपाया जिससे पूरे राज्य में कोहराम मच गया। दोपहर बाद तेज बारिश के दौरान राज्य भर में सघन वज्रपात हुए। वज्रपात की चपेट में आने से पूरे बिहार में कम से कम 83 लोगों की मौत हो जाने की खबर है।

गुरुवार की दोपहर बाद एकाएक पूरे बिहार में जोरदार बारिश होने लगी। इस दौरान तेज गर्जना के साथ जगह-जगह वज्रपात भी हुए। बारिश और वज्रपात से तकरीबन पूरा राज्य प्रभावित हुआ। वज्रपात ने राज्य के 23 जिलों में कहर बरपाया जहां इनकी चपेट में आने से 83 लोगों की मौत हो गयी।

हालांकि यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। राज्य के कई जिलों से रिपोर्ट आना अभी बाकी है। गुरुवार को राज्य के जिन जिलों में वज्रपात से मौत हुई, उनमें गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सिवान, दरभंगा, बांका, भागलपुर, खगड़िया, मधुबनी, समस्तीपुर, शिवहर, किशनगंज, सारण, जहानाबाद, सीतामढ़ी, जमुई, नवादा, पूर्णिया, सुपौल, औरंगाबाद, बक्सर, मधेपुरा और कैमूर शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को वज्रपात से सर्वाधिक मौतें बिहार के गोपालगंज जिले में हुईं। गोपालगंज में वज्रपात की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि नवादा एवं मधुबनी जिलों में 8- 8 लोग मरे। सिवान एवं भागलपुर में वज्रपात से 6- 6 लोगों की मौत हुई, जबकि बांका, दरभंगा एवं पूर्वी चंपारण में 5- 5 लोग वज्रपात की चपेट में आकर काल के गाल में समा गए। 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button