बांकास्वास्थ्य

BIGBREAKING : बांका में दो और कोरोना संक्रमित, मुंबई व हैदराबाद से लौटे थे ये प्रवासी श्रमिक

Get Latest Update on Whatsapp

बांका (बिहार) : बिहार के बांका जिले से आज एक बहुत बड़ी और बुरी खबर है। दूसरे राज्यों से यहां वापस लौटे 2 प्रवासी श्रमिक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें बांका के ही एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया है। चिकित्सकीय टीम उनकी निगरानी कर रही है। बरहाल इन दो नए मामलों के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे और जिले भर में आम लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।


राज्य के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने आज कोरोना अपडेट को लेकर किए अपने पहले ट्वीट में इस खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार ये दोनों श्रमिक क्रमशः बांका जिला अंतर्गत रजौन एवं शंभूगंज प्रखंड के हैं।


बताया गया कि रजौन प्रखंड का श्रमिक हैदराबाद में जबकि शंभूगंज प्रखंड का श्रमिक मुंबई से हाल ही में विशेष श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से बांका पहुंचा था। बांका रेलवे जंक्शन पर स्क्रीनिंग के दौरान दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में इन दोनों ही श्रमिकों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बांका सदर अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है।


बांका सदर अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों में फिलहाल कोरोना के कोई लक्षण दृष्टिगत नहीं हैं। फलस्वरूप उन्हें बांका के ही एक होटल में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में आइसोलेट कर रखा गया है। इन सूत्रों के मुताबिक उन पर नजर रखी जा रही है। कोई लक्षण प्रकट होने पर उन्हें विशेष उपचार के लिए भागलपुर भेजा जाएगा।


इन दो नए मामलों के साथ बांका जिले के कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इससे पहले बेलहर प्रखंड के विशनपुर गांव के एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जबकि इसी जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत कौशलपुर तथा बांका सदर प्रखंड अंतर्गत कोरियंधा गांव के एक एक पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शंभूगंज प्रखंड के पौकरी गांव की एक युवती छपरा में संक्रमित पाई गई थी। कौशलपुर, कोरियंधा एवं पौकरी के कोरोना संक्रमितों की बाहर ही जांच एवं पुष्टि हुई एवं उनका इलाज भी जिले से बाहर चल रहा है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button