बांका

BIGBREAKING : भारी गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में बांका नगर परिषद के उपसभापति चुन लिए गए संतोष सिंह

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : आखिरकार बांका नगर परिषद के उपसभापति बन ही गए संतोष सिंह। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में भारी गहमागहमी के बीच इसके लिए हुए चुनाव में वार्ड पार्षद संतोष सिंह 8 के मुकाबले 15 मतों के साथ बांका नगर परिषद के उप सभापति चुने गए। उनके उपसभापति चुने जाने की घोषणा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमिताभ सिंहा की।

इससे पहले बांका नगर परिषद के उपसभापति अनिल सिंह थे, जिन की सदस्यता निर्वाचन आयोग द्वारा तकनीकी कारणों से रद्द कर दिए जाने के बाद यह पद रिक्त था। कुछ महीनों तक उपसभापति का पद रिक्त रहने के बाद इसके लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। निर्वाचन के लिए 20 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई। जिलाधिकारी सुहर्ष भगत में इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।

बांका नगर परिषद के उप सभापति पद पर दावेदारी को लेकर पिछले दो सप्ताह से यहां भारी गहमागहमी रही थी। गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। दोपहर 11:00 से 12:00 तक प्रशाल में वार्ड पार्षदों की एंट्री हुई। 12:00 बजे के बाद चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। करीब 1:25 में चुनाव परिणाम घोषित किए गये।

नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए वार्ड पार्षद संतोष सिंह एवं राजकुमार रजक उर्फ चूल्हाय रजक के बीच आमने-सामने का मुकाबला था। संतोष सिंह के प्रस्तावक और समर्थक अरविंद दास एवं राजेश सिंह थे। जबकि राजकुमार रजक के प्रस्तावक एवं समर्थक विकास चौरसिया तथा अजीत राजहंस थे।

नगर परिषद के सभापति एवं वार्ड नंबर 24 के पार्षद रौनक सिंह तथा वार्ड नंबर 5 की पार्षद माधुरी सिंह इस चुनाव से अनुपस्थित रहे। नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 के पार्षद अनिल सिंह की सदस्यता रद्द कर दिए जाने से यह पद रिक्त है। बांका नगर परिषद में कुल 26 वार्ड हैं। 23 वार्ड पार्षद आज के चुनाव में उपस्थित रहे और उन सभी ने मतदान में हिस्सा लिया।

चुनाव में संतोष सिंह को 15 वार्ड पार्षदों का समर्थन मिला। जबकि राजकुमार रजक सिर्फ 8 वार्ड पार्षदों का समर्थन प्राप्त कर सके। फलस्वरूप 8 के मुकाबले 15 मतों से संतोष सिंह बांका नगर परिषद के उपसभापति निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाची पदाधिकारी सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमिताभ सिंहा ने उनके निर्वाचन की घोषणा की। इस अवसर पर कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button