अपराधबांकाबौंसी

BREAKING : मंदार हुआ असुरक्षित, घूमने आए दो प्रेमी जोड़े से बदमाशों ने की छिनतई

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव प्रतिनिधि : मंदार घूमने आए दो प्रेमी जोड़े गुरुवार को बदमाशों के शिकार हो गए। बदमाशों ने उनके साथ छिनतई की। खबरों के मुताबिक बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पहाड़ के दूसरे रास्ते से होकर भाग निकले।

प्रतीकात्मक चित्र

जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर दो प्रेमी जोड़े अलग-अलग स्थानों से मंदार घूमने आए थे। वे मंदार पर इधर उधर बैठे आपस में बातें कर रहे थे। तभी दो बदमाश बारी बारी से उनके बीच आ धमके। पहले तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, फिर उनके पर्स में मौजूद रुपए छीन लिए।

हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि बदमाशों ने दोनों प्रेमी जोड़े से कितनी राशि छीनी। कुछ स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बदमाशों ने उनकी मोबाइल भी छीनी थी। लेकिन पकड़े जाने के डर से उन्होंने उनकी मोबाइल लौटा दी। इस घटना की सूचना हालांकि पुलिस को नहीं दी गई है। लोक लाज के भय से दोनों प्रेमी जोड़े बदमाशों की छिनतई के शिकार होकर आखिरकार वापस लौट गए।

ज्ञात हो कि मंदार पर्वत पर इन दिनों सैलानियों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। लेकिन इसके साथ ही इस पौराणिक पर्वत पर तथा इसके आसपास कुछ बदमाश भी सक्रिय हो गए हैं। मंदार भ्रमण इन दिनों असुरक्षित होकर रह गया है। आए दिन इस पर्वत पर और आसपास छिनतई और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। अभी 10 दिन पूर्व भी मंदार घूमने आए एक युवक से बदमाशों ने 14 सौ रुपए छीन लिए थे। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट भी की थी। खबरों के अनुसार मंदार पर सक्रिय बदमाश आसपास के ही गांवों के रहने वाले कुछ बिगड़ैल युवा हैं जिन्हें कानून और प्रशासन का कोई भय नहीं है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button